पटना- बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 अगस्त 2025 को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,712 मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।
अब सभी पात्र मतदाताओं को 1 सितंबर 2025 तक अपने नए फोटो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपने होंगे, ताकि उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड जारी किया जा सके।
ड्राफ्ट लिस्ट के मुताबिक, करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें ज़्यादातर मृतक या स्थायी रूप से स्थानांतरित लोग शामिल हैं। नई सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। साथ ही, उन मतदाताओं की एक अलग सूची भी जारी की गई है जिनके नाम 24 जून की सूची में थे लेकिन 1 अगस्त की सूची से गायब हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हर नागरिक अपने EPIC नंबर के जरिए https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम देख सकता है। यदि कोई त्रुटि, चूक या नाम में गड़बड़ी है, तो क्लेम या आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
राज्य के सभी ब्लॉक सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए गए हैं, जो 1 सितंबर 2025 तक चलेंगे। यहां नागरिक नया नाम जुड़वाने या सुधार की प्रक्रिया कर सकते हैं।
1 जुलाई से 1 अक्टूबर 2025 के बीच 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक 3,223 युवा मतदाता अपना फॉर्म और घोषणा पत्र भरकर जमा कर चुके हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








