पटना- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बूथ लेवल कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है. इन कर्मचारियों के वेतन दोगुना कर दिए गए है. चुनाव आयोग ने घोषणा करते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को 6 हजार मिलते थे उन्हें अब 12 हजार मिलेंगे. साथ ही, बीएलओ पर्यवेक्षकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया है.
चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी शामिल हैं. सभी कर्मचारी कड़ी मेहनत करते हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.
निर्वाचन आयोग के नए आदेश के तहत अब बीएलओ को सालाना 6 हजार की जगह 12 हजार पारिश्रमिक मिलेगा. बीएलओ पर्यवेक्षक का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया है. इसके अलावा विशेष पुनरीक्षण जैसे अभियानों में भाग लेने वाले बीएलओ को एक हजार के बदले अब 2 हजार मिलेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इलके साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी ईआरओ और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी एईआरओ को भी पारिश्रमिक दिया गया है. ईआरओ को 25 हजार, जबकि एईआरओ को 30 हजार मिलेंगे. इससे पहले इन्हें कुछ नहीं मिलता था.








