डेस्क- भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट टीम पहली पारी में 69.4 ओवर में सिर्फ 224 रनों पर ऑलराउट हो गई है.
टीम इंडिया अपने पहले दिन के स्कोर 204 में सिर्फ 20 रन ही जोड़ पाई और मात्र 5.4 ओवर में 4 विकेट गंवा बैठी. इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए.
भारत को पहले दिन कुल 6 झटके लगे थे. यशस्वी जायसवाल 9 बॉल में 2 रन बनाकर गस एटकिंसन की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. केएल राहुल 40 बॉल में 1 चौके की सहायता की बदौलत सिर्फ 14 रन बना पाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कप्तान शुभमन गिल 35 बॉल में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद साई सुदर्शन 38, रविंद्र जडेजा 9 और ध्रुव जुरेल 19 के रन पर आउट हो गए.
उधर, जवाब में इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। जो रूट और हैरी ब्रूक नाबाद हैं। कप्तान ओली पोप 22, जैक क्रॉली 64 रन और बेन डकेट 43 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप एक-एक विकेट ले चुके हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








