रांची- हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना की विश्व बैंक ने सराहना की है. जिसके बाद जहां सरकार अपनी उपलब्धि बताने में जुट गई है, वहीं विपक्ष ने निशाना साधा है.
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विश्व बैंक के द्वारा मंईयां सम्मान योजना की सराहना किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी संस्था द्वारा इस पर मुहर लगाई गई है, जो वाकई में खुशी की बात है.
वहीं, नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह योजना किसी भी दिन दम तोड़ दे तो आश्चर्य नहीं. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने से आज भी ढेर सारी महिलाएं वंचित हैं और तो और विकलांग और विधवाओं को जो पेंशन मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऐसी महिलाओं को कई महीनों से पेंशन नहीं मिला. उन्होंने बोकारो की एक महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले अक्टूबर महीने में पेंशन मिलने के बाद आज तक उन्हें नहीं मिला है.
उन्होंने कहा कि मंईयां योजना के तहत भी ढेर सारी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें पिछले बार राशि मिली मगर कई महीनों से पैसे नहीं मिल रहे हैं. इस तरह से देखें तो यह योजना किसी भी दिन दम तोड़ दे तो कोई आश्चर्य नहीं.








