सारण- हथियार तस्करी के मामले में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरजुद्दीन उर्फ गुड्डू खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गुड्डू खान का बड़ा बेटा फरार है, जिसकी तलाश अभी जारी है। यह जानकारी एसएसपी कुमार आशीष ने दी।
एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि बीते 29 जुलाई 2025 को नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और जांच में उसने कबूल किया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल है और ये काम वह गुड्डू खान और उनके परिवार के कहने पर करता है। मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट्स और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
छापेमारी नगर थाना के कठहरी बाग और भगवान बाजार थाना के नई बाजार इलाके में की गई, जहां से गुड्डू खान, उनका बेटा इंतजारुल खान और एक सहयोगी किशन जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गुड्डू खान के फरार बड़े बेटे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








