मोतिहारी- बिहार में अभी कुत्ता का आवास प्रमाण पत्र का मामला ठंडा नहीं हुआ कि अब ट्रैक्टर के लिए आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है. आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर लगी हुई है.
यह मामला मोतिहारी जिले के कोटवा अंचल कार्यालय का बताया जा रहा है, जहां निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है. आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर तो लगी ही है, लेकिन हैरानी की बात है कि इसमें आवेदक का नाम ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ लिखा गया है.
आवेदक के पिता का नाम ‘स्वराज ट्रैक्टर’ और माता का नाम कार देवी लिखा गया है. इस तरह का आवेदन मिलते ही अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है. अंचलाधिकारी ने तुरंत इसकी जानकारी कोटवा थाने को दी. इस मामले में पुलिस ने आवेदक के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत केस दर्ज किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में मोतहारी डीएम ने कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि यहां पर आरटीपीएस के माध्यम से जो भी आवेदन आते है. जो आवेदन रिजेक्ट होने के लायक है, उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है. आज हम लोगों ने सभी सीओ के साथ बैठक की है.
बैठक में निर्देश दिया गया है कि अगर जानबूझकर इस तरह की बदमाशी की जा रही है कि फेक फोटो लगाकर आवेदन देते हैं, तो उसे रिजेक्ट तो करें ही साथ ही साथ-साथ उनपर प्राथमिकी दर्ज कराएं. ताकि उनपर कानूनी कार्रवाई हो सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








