डेस्क- लोकसभा में इस वक्त ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। मंगलवार को चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम हमले को लेकर सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने कहा, “आज गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के बजाय कोई चारा ही नहीं था. आपने शरण दिया क्यों. वो आते हैं, आपके देश के अंदर लोगों को मार डालते हैं और उनको शरण देते हैं. क्यों शरण दिया?”
प्रियंका गांधी ने भारत सरकार से मुखातिब होते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर का मकसद अगर पाकिस्तान को सबक सिखाने का था, तो शायद ये मकसद अभी अधूरा है. क्योंकि .हमारी कूटनीति विफल रही है. इसका प्रमाण यही है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी जनरल यूएस के राष्ट्रपति के साथ लंच कर रहा था.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा कि जो पहलगाम में हुआ, उससे हर एक देशवासी के दिल पर चोट पहुंची है. हिमांशी नारवाल की गुहार ने सबको शर्मिंदा किया है. प्रियंका गांधी ने सदन में मौजूद सभी सांसदों से मुखातिब होते हुए कहा, “इस सदन में करीब सभी के पास सुरक्षा की व्यवस्था है.
उन्होंने कहा, हम जहां भी जाते हैं, हमारे साथ सुरक्षाकर्मी आते हैं. पहलगाम में 26 परिवार उजड़ गए. उनमें से 25 भारतीय थे. जिनते लोग बैसारन वैली में थे, उनके लिए कोई सुरक्षा नहीं थी.
आप कितने भी ऑपरेशन कर डालें, आप इससे नहीं नकार सकते कि आपने उन्हें सुरक्षित नहीं किया गया. वे इंसान थे, किसी राजनीतिक बिसात के मोहरे नहीं थे.”प्रियंका गांधी ने पूछा, हमला क्यों और कैसे हुआ? क्या पहलगाम हमला खुफिया विफलता नहीं है? एजेंसियों की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








