पटना- राजद विधायक भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार करते सुने गए. उन्होंने सरकारी कर्मचारी को जूते से मारने की धमकी दे दी. भाई वीरेंद्र के इस ऑडियो के लेकर अब एनडीए के नेता आरजेडी पर हमलावर हैं.
बीजेपी और जेडीयू ने सीधे-सीधे आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि अभी चुनाव के पहले तो यह हाल है, जब वह सत्ता में नहीं है, सत्ता मिल जाने पर क्या करेंगे.
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आरजेडी को कुसंस्कार वाली पार्टी है, जिसमें भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने पंचायत सचिव को जूते से मारने की बात कह कर इसकी फिर से मुनादी कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रभाकर मिश्रा ने कहा, “यह तो उनका तब हाल है, जब वह सत्ता में नहीं हैं. यह सोचने वाली बात है कि ऐसे लोग ऐसी पार्टी जो सत्ता में आएगी, तब बिहार की जनता जनार्दन का क्या हाल होगा?
वहीं जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोगों के अंदर जो राजनैतिक कुसंस्कृती है, जैसा उनका संस्कार है, जिसका प्रदर्शन यह लोग समय-समय पर करते रहते हैं. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र कुछ दिनों पहले सदन के अंदर कह रहे थे कि सदन किसी के बाप का नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








