पटना- पंचायत सचिव को फोन करके धमकी देना मनेर के आरजेडी विधायक को महंगा पड़ गया। पंचायत सचिव और विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वही अब पंचायत सचिव ने उनके खिलाफ ST-SC थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है.
मीडिया से बात करते हुए पंचायत सचिव ने कहा कि विधायक भाई वीरेंद्र ने फोन पर धमकी देते हुए कहा है कि कुछ भी हो सकता है। उन्होंने जूते से मारने की भी धमकी दी है। यह सब मोबाइल में कैद हो गया है।
उसी का वीडियो वायरल हो रहा है। संदीप कुमा मनेर प्रखंड में ही तैनात हैं। उन्हें अब जान का डर सता रहा है, इसलिए उसने विधायक भाई वीरेन्द्र के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फेसबुक पोस्ट करके अपना स्पष्टीकरण देते हुए मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने वायरल ऑडियो पर खेत जताया है। उन्होंने कहा है कि मैंने कुछ कड़े शब्द जरूर कहे थे, लेकिन पंचायत सचिव मेरे साथ शिष्टाचार से पेश नहीं आया।
भाई वीरेंद्र ने लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत सचिव द्वारा मेरी एक रिकॉर्डेड कॉल को जान-बूझकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल किया जा रहा है।
उस कॉल में मैंने कुछ कड़े शब्द ज़रूर कहे, जिसका मुझे खेद है — लेकिन यह बात भी सभी जान लें कि जब मैंने उसे फोन किया, वह न तो शिष्टाचार से पेश आया, न अभिवादन किया और न ही जनता के कार्य को गंभीरता से लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








