डेस्क- संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। सोमवार शाम को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा संसद में बोलते हुए कहा कि अमेरिका लगातार हस्तक्षेप कर रहा है।
अमेरिका के मुखिया 28 बार सीजफायर का नाम ले चुके हैं। लेकिन भारत के मुखिया उसका खंडन भी नहीं कर रहे हैं। हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को चुप कराओ या भारत में मैकडॉनल्ड्स बंद कराओ।
हरियाणा की रोहतक सीट से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बातचीत करते अमेरिका से संबंध को सुधारा जाए. हुड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने अपना पराक्रम दिखाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
9 तारीख के बाद दुनिया ये मानने लगी कि हम दुश्मन के गले के नजदीक हैं. लेकिन फिर 10 तारीख को एकाएक सीजफायर. देश की भावना थी कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि अब आप किस मुंह से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की बात रखेंगे?
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दुख तो तब हुआ जब अमेरिका के एक ट्वीट ने युद्धविराम की घोषणा पहले की. सीजफायर की क्या शर्तें थीं आपको देश के सामने ये रखना चाहिए. पाकिस्तान को विदेश मंत्री का फोन करना सबसे बड़ी रणनीतिक भूल थी. जब टकराव की स्थिति पैदा हुई तो कितने देश आपके साथ आकर खड़े हुए? कितने देशों ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया, ये दुनिया ने देखा.
कांग्रेस सांसद ने सवाल किया, “एक देश का नाम बताओ जिसने ये कहा हो कि पाकिस्तान इसके पीछे है और हम पाकिस्तान की भी निंदा करते हैं.” एक देश ने भी पाकिस्तान की निंदा नहीं की. दूसरी तरफ पाकिस्तान का साथ देने वालों में चीन, तुर्किए और अजरबाइजान, मलेशिया जैसे देश, आपका किसी ने साथ नहीं दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








