सरायकेला- खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव में बड़ा हादसा हुआ है जहां चेक डैम में नहाने के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो गई है. इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है. मृतकों में 18 वर्षीय सुनील साहू, 20 वर्षीय गौरव मंडल, 20 वर्षीय मनोज साहू एवं 22 वर्षीय हरिबासो दास शामिल है.
मिली जानकारी अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास कुल 6 युवक नहाने के लिए गांव के चेक डैम पर गए हुए थे. जहां सभी युवकों ने चेक डैम में कंक्रीट से बने स्लैब पर खड़े होकर एक साथ पानी में छलांग लगाई.
थोड़ी देरी के बाद दो युवक खुद से तैरकर पानी से बाहर आ गए लेकिन अन्य चार युवक पानी के अंदर में रहे. इसके बाद बाकी युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन चारों लड़कों को पानी से बाहर निकाला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि पानी में छलांग लगाने वाले सभी चारों युवकों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि पानी में कहीं पत्थर या कंक्रीट का स्लैब अवश्य होगा जिससे टकराने के बाद सभी युवक बेहोश हो गए और बाद में उन सभी की मौत हो गई.
घटना के बाद गांव के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी खरसावां पुलिस को दी. इसके बाद सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








