पटना- बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र भारी हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ गया. सदन के भीतर और बाहर सियासी जंग अपने चरम पर थी. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला. राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए.
परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा, “सम्राट चौधरी सदन में मेरे परिवार को गाली दे रहे हैं. बचपन से मैंने इन्हें लड़कियों को छेड़ते हुए देखा है. यह तो खुद ही गुंडा था.” उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी पहले बोरिंग रोड में लड़कियों को छेड़ते थे.
राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. राबड़ी ने कहा, “नीतीश जब से पैदा हुए हैं, तभी से जैसे दुनिया बनी है. उनके आने के बाद ही सदन में बवाल और गड़बड़ी शुरू हुई. क्या सब कुछ उन्हीं के आने के बाद हुआ?” उन्होंने कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है. राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी की अब तक चार बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया.
बता दें कि गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहाथा, ‘अगर जरूरत पड़ी, तो हम चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं. हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं.’
विधानसभा की कार्यवाही के समय बात इतनी बढ़ गई कि तेजस्वी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘“ज्यादा मत बोलिए, आपकी पतलून गीली हो जाएगी.”इस पर सम्राट चौधरी बुरी तरह भड़क उठे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “जिसका बाप (लालू यादव) अपराधी है, वो क्या बोलेगा?”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद सदन में सत्ता और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। नारेबाजी के साथ हाथापाई की नौबत आ गई. स्थिति गंभीर होती देख विधान परिषद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।








