डेस्क- ओडिशा के जाजपुर जिले में 15 साल की एक हॉकी खिलाड़ी के साथ सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. हैरान की बात ये है कि इस जघन्य कांड को उसके कोच ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.
मिली जानकारी अनुसार, ये घटना 21 जुलाई को सामने आई है. पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके कोच और दो साथियों ने 3 जुलाई की शाम को घर लौटते समय उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपी उसे लेकर एक लॉज में ले गए. वहां मुख्य आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि उसके दोस्तों ने उसका साथ दिया.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की पिछले दो साल से जाजपुर हॉकी स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रही है. पीड़िता ने अपनी शिकातय में दावा किया कि अपराधियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उनका कहना था कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसकी हत्या कर देंगे. पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान जिला अदालत में दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में कानूनी कार्यवाही चल रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा गया है.








