पटना- बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में SIR के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विधायक वेल में पहुंच गए, टेबल पलट दी और स्पीकर के सामने कुर्सी उठा ली।
विपक्षी विधायकों ने काले कपड़े पहनकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान विधायकों और मार्शल के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
लंच के बाद जब कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी. नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगे. भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही तेजस्वी यादव ने कहा, “कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है, बिहार लोकतंत्र की जननी है और बिहार में ही लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया के मामले में जांच की जानी चाहिए.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
SIR को लेकर महागठबंधन विधायकों ने वेल में जाकर चेयर उठाया. मार्शल रोकते रहे. भारी हंगामा हुआ और मार्शल एवं महागठबंधन विधायकों में धक्का मुक्की भी हुई. महागठबंधन विधायकों ने वेल में रिपोर्टर टेबल के पास रखी कुर्सी उठाई, मार्शलों ने कुर्सी छीन ली.
विपक्षी विधायकों ने रिपोर्टर टेबल तोड़ने की कोशिश की. आरजेडी विधायक सतीश दास रिपोर्टर की टेबल पर चढ़ गए. मार्शल ने उन्हें खींच कर नीचे उतारा. इस बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. विपक्षी विधायकों ने सत्ता पक्ष की ओर कागज का एक टुकड़ा फेंका. कागज का टुकड़ा विजय सिन्हा को लगा.
वहीं विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच सदन से वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2025 पारित हो गया. महागठबंधन विधायकों व मार्शलों में जबरदस्त धक्का मुक्की और भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही अगले दिन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








