पटना- पटना सिटी के भद्र घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है जहां पांच बच्चे तेज धार में बह गए. तीन बच्चों को SSB ने बचा लिया, जबकि दो लापता हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
लापता बच्चों की पहचान बड़ी पटन देवी कॉलोनी निवासी वकील महतो के 16 वर्षीय बेटे शिवम कुमार और रंजन कुमार के 17 साल के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की तीन टीमें मौके पर पहुंची हैं और गंगा में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, हालांति कई घंटे बीतने के बाद भी दोनो बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बड़ी पटन देवी कॉलोनी के पांच बच्चे गंगा स्नान के लिए भद्र घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान सभी बच्चे तेज बहाव में फंस गए।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और बच्चों की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है। उधर, इस हादसे के बाद बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।








