रोहतास- रोहतास के काराकाट के जोरावरपुरा में एक बोलेरो गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है. खास बात ये है कि जिस वाहन से शराब बरामद हुई है, उसमें जन सुराज पार्टी का बड़ा स्टीकर लगा हुआ था.
मिली जानकारी के अनुसार काराकाट के जोरावरपुर में एक ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई थी. हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
इसी बीच बोलेरो सवार व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग गया. जिससे शक होने पर बोलेरो वाहन की जांच की गई, तभी 185 पैकेट अंग्रेजी शराब बरामद हुई. साथ ही वाहन के पीछे प्रशांत किशोर की तस्वीर और जन सुराज का पोस्टर लगा हुआ मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बहरहाल पुलिस अब ये जांच करने में जुटी हुई है कि जिस वाहन से शराब बरामद हुई है वो सच में जन सुराज पार्टी से जुड़ा हुआ है. या नहीं. इसके अलावा एक प्रश्न और भी उठ रहा है कि क्या शराब तस्कर राजनैतिक पहचान का इस्तेमाल करके पुलिस को गुमराह करना चाहते थे.








