सीवान- सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाई पकड़े गए हैं. सीवान के डीएवी उच्च विद्यालय-सह-राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया है. परीक्षा के सख्त जांच और बायोमेट्रिक टेस्ट के दौरान दो फर्जी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है.
दोनों युवक अर्जुन कुमार और दिलखुश कुमार किसी और के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे. तभी बायोमेट्रिक टेस्ट में दोनों पकड़े गए. परीक्षा केंद्र पर तुरंत एक्शन लिया गया और इन्हें पुलिस के हवाले किया गया.
परीक्षा केंद्र के प्राचार्य-सह-केंद्राधीक्षक ने इस मामले में नगर थाना प्रभारी को पत्र भेजकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानून के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है. इसके बाद दोनों फर्जी अभ्यर्थियों को तत्काल हिरासत में लिया गया और नगर थाना लाकर पूछताछ शुरू की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








