रांची- रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना शनिवार की रात का है.
इस दौरान युवक के परिवारवालों के साथ मारपीट भी की गई. अपराधियों ने खौफ कायम करने के लिए मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की है. घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है.
मामले में पीड़ित सन्नी कुमार की पत्नी ने सुखदेवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाने में दिए गए आवेदन में फायरिंग करने वाले अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी गई है.सन्नी की पत्नी के अनुसार मारपीट ,अपहरण का प्रयास और गोलीबारी करने वालों में अजय यादव उर्फ लालू यादव और संजय यादव शामिल थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिस समय अपराधी सन्नी कुमार और उनके परिवारवालों के साथ मारपीट कर रहे थे उसी दौरान मोहल्ले वालों ने मारपीट और फायरिंग का वीडियो बना लिया था. थाने में शिकायत के साथ मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है.
वहीं मामले को लेकर रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जो भी अपराधी इस घटना में शामिल हैं उनकी तलाश भी की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








