गया- गया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक चिकित्सक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. कई राउंड की फायरिंग में एक गोली डॉक्टर के जबड़े में लग गई. गंभीर हालत में चिकित्सक को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल डॉक्टर सेवानिवृत सरकारी चिकित्सक रहे हैं और शेरघाटी शहर में निजी क्लिनिक का संचालन करते हैं.
मामला जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का है. शेरघाटी शहर के शेखपुरा मोहल्ले में अपराधियों ने शनिवार की सुबह को रिटायर और निजी क्लीनिक संचालित करने वाले प्रसिद्ध डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को टारगेट कर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई. घटना को तब अंजाम दिया गया जब चिकित्सक खेत से लौट रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल से तुरंत डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. घायल डॉक्टर की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है, कि जब गोली चलने की आवाज सुनी गई, तो काफी संख्या में लोग उधर की ओर दौड़े. घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने अपराधियों की दिशा में रोड़े पत्थर चलाने शुरू कर दिए, जिससे अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहे. हालांकि








