समस्तीपुर- निगरानी विभाग ने समस्तीपुर में महिला थाना प्रभारी और उसके प्राइवेट ड्राइवर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी एवं उनके ड्राइवर राहुल कुमार 20000 रूपये की रिश्वत ले रहे थे.
जानकरी अनुसार, पीड़ित व्यक्ति राजीव रंजन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि, मेरी मां पूजा देवी छतौना पंचायत वार्ड 10 की वार्ड सदस्य हैं. हमारे घर के बगल की एक महिला ने महिला थाने में मेरे खिलाफ एक लिखित आवेदन दिया था.
महिला थाना प्रभारी उसे बुलाकर धमकाया कि तुम्हारे खिलाफ बलात्कार का केस होगा, तुम मामले को शॉटआउट करवा लो. महिला थाना प्रभारी के द्वारा ₹40000 घूस मांगा गया, लेकिन बात बनते बनते 20000 रुपये पर आई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच राजीव रंजन ने इसकी शिकायत विजिलेंस पटना को कर दी. आज 20000 रुपया घूस देने के दौरान पटना विजिलेंस की टीम ने महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी एवं उनके ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
विजिलेंस की टीम महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी एवं ड्राइवर राहुल कुमार को अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई. वहीं इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








