पटना- पटना के अस्पताल में कुख्यात चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पांच अपराधियों को कोलकाता से सटे न्यूटाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया है. अब इन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा शनिवार तड़के संयुक्त रूप से छापेमारी की गई. सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे पुलिस अधिकारी आरोपियों को दबोच रहे हैं. कहा जाता है कि सभी अपराधी बहुमंजिला इमारत में ठहरे हुए थे. हालांकि पटना पुलिस के आला अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि एक दिन पहले एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने कहा था कि चंदन सिंह हत्याकांड में शेरू के गुर्गों का हाथ है. शेरू फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है. उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.
बता दें कि गुरुवार को अहले सुबह पटना के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोलियों से भून डाला गया था. पांच अपराधी उसके 209 नंबर कमा में घुसे. दनादन फायरिंग कर हत्या की और उसके बाद वहां से फरार हो गए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें 5 अपराधी हथियार लेकर रूम के अंदर घुसते हुए दिखाई पड़े थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








