डेस्क- दिल्ली के द्वारका से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मामले का खुलासा मोबाइल चैट से हुआ.
मिली जानकारी अनुसार, दक्षिण-पूर्व द्वारका में 35 साल के करण देव की हत्या उसकी पत्नी सुष्मिता देवी और भाई राहुल देव ने कर दी. 13 जुलाई को करन संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे.
मर्डर का मामला तब और गहराया जब सुष्मिता ने करन के परिवार को सूचना दी थी कि उसे करंट लग गया है और बेहोश हो गया. करण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुष्मिता, राहुल और उसके पिता ने पोस्टमॉर्टम का विरोध किया, जिससे परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच मृतक करण के छोटे भाई कुनाल को भाभी के मोबाइल में ऐसे चैट्स मिले जिसे देख वो चौंक गया. इन चैट्स ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. इन चैट में राहुल और सुष्मिता हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. चैट में राहुल सुष्मिता को करण को ज्यादा दवा देने और इलेक्ट्रिक शॉक देने की सलाह देता है.
इन चैट्स के सामने आने के बाद पुलिस ने सुष्मिता और करण को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और साथ में ही और सबूत जुटाए जा रहे हैं.








