रोहतास- बिहार के रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने गौशाला में सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.
मिल रही जानकारी के मुताबिक, अमझोर थाना क्षेत्र के अमरा गांव में अपने गौशाला में सोए एक किसान की हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम पारस सिंह था.बताया जाता है कि, मृतक पारस सिंह तिलौथू के जदयू कार्यकर्ता अजय कुमार भोला के पिता थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ 2 वंदना मिश्रा पहुंच चुकी हैं. वहीं एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड की टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है. मामले में जांच जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








