पटना- बिहार की राजधानी पटना में बड़ी वारदात सामने आई है. राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में चार अपराधी हथियार लेकर दाखिल हुए और इलाज करा रहे कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की कमरे में घुसकर हत्या कर दी.
चंदन मिश्रा बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज कराने आया था. वारदात के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.
गैंगवार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ दिख रहा है कि जिस 209 नंबर वार्ड में चंदन मिश्रा इलाजरत था. उसमें 5 अपराधी अंदर दाखिल होते हैं. इसमें से 4 के सिर पर टोपी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक कर अपराधी 209 नंबर वार्ड (कमरा) में दाखिल होते हैं. सभी के कमर में पिस्टल था. सभी पिस्टल निकालते हैं और अंदर घुस जाते हैं. इसके बाद दनादन फायरिंग करने लगते हैं. अब तक की जानकारी के अनुसार चंदन मिश्रा को पांच गोली लगती है और उसकी मौत हो जाती है.
अपराधी अंदर में दनादन फायरिंग कर रहे थे तो बाहर लॉबी में एकदम सन्नाटा पसरा हुआ था. ना तो कोई पुलिस वाला दिख रहा है, ना ही कोई सुरक्षा कर्मी. हालांकि आवाज सुनकर बगल के वार्ड में मौजूद लोग बाहर निकले. ज्योंहि नजारा देखा वो सहमकर अंदर चले गए.
हत्याकांड के बाद पटना पुलिस एक्शन में आ गई है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








