बिहार- जिले में बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. किसान, पशुपालक और आम नागरिक सभी परेशान हैं. लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
इस स्थिति के कारण बिहार में खगड़िया जिले के दियारा क्षेत्र की कृषि भूमि जलमग्न हो गई है. खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दियारा में चारा की सुविधा खत्म हो गई है.
पशुपालकों ने बताया कि दियारा डूबते ही सैकड़ों पशुओं को लोग गांव ले आते हैं. इससे दूध बेचने में भी दिक्कत होने लगती है. गांव में गाय और भैंस को रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे पशुपालकों की परेशानी और बढ़ जाती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लगातार हो रही बारिश के कारण परबत्ता, चौथम, अलौली और खगड़िया अनुमंडल क्षेत्रों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. बाजारों और गांवों की सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खगड़िया के स्टेशन रोड पर कीचड़ और जलजमाव से हालात बेहद खराब हैं.
नयागांव क्षेत्र में तेज बारिश और हवाओं के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर गिर गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. साथ ही भारी बारिश ने केले की फसल को भी बर्बाद कर दिया है. कई एकड़ में लगी फसलें पानी में बह गई हैं या जमीन पर गिर चुकी हैं.
परबत्ता प्रखंड के अगुवानी क्षेत्र में गंगा नदी पर बना लोहे का पुल किसानों के लिए दियारा तक पहुंचने का एकमात्र सहारा है. लेकिन नदी के बढ़े जलस्तर के कारण यह पुल भी डूब चुका है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








