पटना- व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाना के एसएचओ राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. राजेश कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है.
ये कार्रवाई पटना आईजी जितेंद्र राणा ने एसएसपी कार्तिके शर्मा की अनुशंसा पर की है. एसएचओ पर हाई प्रोफाइल मर्डर केस में घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप था.
पटना एसएसपी ने अपने हालिया निरीक्षण में गांधी मैदान थाना के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की थी. इस दौरान उन्हें कई ऐसे बिंदु मिले, जिनमें एसएचओ राजेश कुमार की लापरवाही सामने आई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसएसपी की रिपोर्ट पर थानेदार पर कार्रवाई हुई है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका के आवास के बाहर ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था.
उनका घर गांधी मैदान थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर था. इस हत्याकांड के बाद गोपाल खेमका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस घटनास्थल पर करीब डेढ़ से दो घंटे की देर पर पहुंची थी.
इस पर वरीय अधिकारियों ने कहा था की जांच होगी. पुलिसकर्मी लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी. अब इस मामले में एक्शन हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








