रांची- रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास से पांच ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स बापू वाटिका के पास ब्राउन शुगर बेच रहे थे.
गिरफ्तार पैडलर्स के पास से करीब 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर और 60 हजार रुपये नकद बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
गिरफ्तार हुए लोगों में सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, संजीव कुमार सिंह, विकास कुमार उर्फ विक्की, अभिषेक सिंह, श्रवण गोप शामिल हैं. डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार पांच ड्रग्स पैडलर्स में से तीन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. ये लोग पूर्व में भी जेल जा चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास कुछ ड्रग्स पैडलर्स एक्टिव हैं. ये सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृव में एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गयी.








