रांची- झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र 7 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान कुल पांच कार्य दिवस होंगे. 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में सत्र से जुड़े औपबंधिक कार्यक्रम पर सहमति मिल चुकी है. सात दिन के सत्र में 2 अगस्त और 3 अगस्त को शनिवार और रविवार की वजह से अवकाश रहेगा.
मानसून सत्र से जुड़े कार्यक्रम इस प्रकार हैं-
सत्र के पहले दिन यानी 1 अगस्त, शुक्रवार को विधानसभा के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रमाणीकृत प्रतियां सभा पटल पर रखी जाएंगी. फिर शोक प्रकाश के बाद कार्यवाही स्थगित हो जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
4 अगस्त, सोमवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी. साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट सभा पटल पर रखा जाएगा.
5 अगस्त, मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद प्रथम अनुपूरक बजट के विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद के बाद मतदान होगा. फिर संचित निधि से रकम निकासी की मंजूरी के लिए विनियोग विधेयक का उपस्थापन और पारण होगा.
6 अगस्त, बुधवार को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक और दूसरे राजकीय कार्य निपटाए जाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
7 अगस्त, गुरुवार को पांचवें और अंतिम कार्य दिवस पर प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और दूसरे राजकीय कार्य के साथ-साथ गैर सरकारी संकल्प पर विभागीय मंत्री जवाब देंगे.








