रांची- मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दौरान वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चलेंगी. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान वो बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहें.
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों के निवासियों से अपील की है कि वे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में वाहन न चलाएं, पहाड़ी नदियों में अचानक बाढ़ आ सकती है, इसलिए उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां अचानक बाढ़ आ सकती है.
मछुआरे खराब मौसम और भारी बारिश के दौरान मछली पकड़ने के लिए जलाशयों में न जाएं. भूस्खलन या निचली घाटियों में न जाएं या यदि आप वहां गए हैं, तो तुरंत वहां से दूर चले जाएं. बिजली गिरने के दौरान किसी पेड़ के नीचे न जाएं, बल्कि किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट इस प्रकार है-
14 जुलाई
रेड अलर्ट: सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट.
ऑरेंज अलर्ट: राज्य के गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट.
येलो अलर्ट: राज्य के रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हज़ारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और देवघर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
15 जुलाई 2025
ऑरेंज अलर्ट: राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हज़ारीबाग ज़िलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट.
येलो अलर्ट: राज्य के रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज और गिरिडीह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट.
16 जुलाई 2025
ऑरेंज अलर्ट: राज्य के पलामू, चतरा, हज़ारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह ज़िलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट.
येलो अलर्ट: राज्य के रांची, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट.
लोगों से खास अपील








