रांची- झारखंड समेत कई राज्यों के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का तबादला हुआ है. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. जबकि झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम.एस.रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई.
इसके अलावा पटना हाईकोर्ट के जज विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वहीं पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है.
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने एक्स हैंडल से ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी की है. उन्होंने लिखा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश की सहमति से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग राज्यों के मुख्य न्यायाधीशों के ट्रांसफर पर अपनी सहमति दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मध्य प्रदेश के एक्टिंग सीजे संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. दिल्ली हाईकोर्ट के जज विभु बखरु को कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि मद्रास हाईकोर्ट के सीजे के.आर.श्रीराम को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी मिली है. वहीं त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को तेलंगाना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








