पटना- दिल्ली में आज कांग्रेस की एक अहम बैठक हो रही है, जिसमें बिहार कांग्रेस के तमाम नेता और प्रभारी शामिल हो रहे हैं. इस बैठक में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल होने से पहले पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत की. पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए.
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की आम जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है, क्योंकि यह पार्टी न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर सोचती है बल्कि बड़ी राजनीति करती है.
उन्होंने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता का ट्रस्ट है. पप्पू यादव ने जोर देते हुए कहा कि बिहार में अगर विपक्ष को जीत हासिल करनी है तो INDIA गठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब उनसे पूछा गया कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा, “चुनाव के बाद हमारे नेता जो तय करेंगे, वह सबको स्वीकार होगा।
अभी हमें जनता के मुद्दों पर लड़ना है, चेहरा नहीं, नीति और नीयत चाहिए”. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद की रेस से ज्यादा जरूरी है विपक्ष की एकजुटता और जनता के मुद्दों को उठाना.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








