डेस्क- भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अपने पति से अलग हो गयी हैं. साइना ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (पी. कश्यप) से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।’
साइना ने लिखा, ‘जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’
साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर -1 प्लेयर रह चुकी हैं।
पारुपल्ली कश्यप तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। यह 32 सालों में किसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल था।
कश्यप ने पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद, दोनों के स्टूडेंट रहे हैं। वह 2012 में ओलिंपिक के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








