बेगूसराय- चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है. आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने बेगूसराय से अरेस्ट किया है. आरोपी की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड 7 निवासी मोहम्मद सलीम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है.
बता दें कि 11 जुलाई को सोशल साइट्स के इंस्टाग्राम के एक पोस्ट पर कॉमेंट कर चिराग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. समस्तीपुर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष की ओर से लिखित शिकायत की गई थी. जिसके बाद सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई.
साइबर क्राइम डीएसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के क्रम में विभिन्न सोशल साइट के पेट्रोलिंग के दौरान एक यूजर सागर सफीक नामक युवक के द्वारा एक कमेंट किया गया था. जिसके द्वारा कमेंट किया गया वह युवक मानसिक रूप से बीमार है. जिसके बाद साइबर पुलिस ने यूजर साकिब से संपर्क किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच के बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड 8 निवासी यूजर सफीक से पूछताछ के दौरान पता चला कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड नंबर 7 का रहने वाला शख्स मोहम्मद मेराज है. जिसकी गिरफ्तारी साइबर थाने की टीम ने बेगूसराय जिले के तेघरा से की गई है.








