पटना- पटना में हत्याओं का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में रविवार को पुनपुन के पूर्व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई वही, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में वकील जीतेंद्र कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुरेंद्र केवट शनिवार की रात घर से खाना खाकर गांव से बाहर बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के किनारे स्थित अपने खेत में लगे केबिन पर मोटर को बंद करने गए थे.
मोटर बंद करने के बाद वो घर के लिए बाइक पर सवार हो रहे थे, तभी दो बाइक पर चार आरोपी आए और सुरेंद्र केवट पर अंधाधुंध गोली चला दी. आरोपियों ने सुरेंद्र केवट को चार गोलियां मारी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में सुरेंद्र केवट को उपचार के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर, पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े जीतेन्द्र कुमार नामक एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जीतेन्द्र चाय पीने के लिए घर से चाय दुकान के लिए निकले थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








