पटना- बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मतदाताओं को साधने की रणनीति में जुट गए हैं. महिला आरक्षण और पेंशन बढ़ाने के बाद अब 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम हो रहा है. वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, अब कैबिनेट की मुहर बाकी है. इससे सभी परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.
बताया जा रहा है कि फ्री बिजली योजना का फायदा राज्य के तमाम परिवार को मिलेगा. ऊर्जा विभाग की तरफ से 100 यूनिट फ्री बिजली देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
इस प्रस्ताव को सबसे पहले वित्त विभाग को भेजा गया जहां इसे मंजूर किया गया. प्रस्ताव के तहत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक कोई चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन इससे ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज देना होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि फिलहाल राज्य के शहरी इलाकों में पहले 50 यूनिट के लिए उपभोक्ताओं को 7.57 रुपये प्रति यूनिट्स चार्ज लगता है. इसके बाद 7.96 रुपये का शुल्क लगाया जाता है.








