पटना- पटना एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी शुक्रवार रात 9 बजकर 5 मिनट पर पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मेल पर आया था. मेल मिलने के बाद आनन-फानन में एक बड़ी बैठक बुलाई.
एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वायड की टीम के साथ-साथ सीआईएसएफ के जवान मौजूद है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं. पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन बनने के बाद दो बार इस तरह ईमेल के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. फिलहाल पटना एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर तैनात हैं.
बता दें इससे पहले 30 जून को भी पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








