पलामू- पूर्व मंत्री सह धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए पलामू के कांग्रेस कार्यालय में लाया गया. जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पलामू में जगह-जगह पर सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने ददई दुबे का अंतिम दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
युवा वाहिनी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि ददई दुबे का निधन पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है. दरअसल, गुरुवार को ददई दुबे का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था.
ददई दुबे एक महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. पलामू एवं गढ़वा में अंतिम दर्शन के बाद ददई दुबे का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चंद्रशेखर दुबे उर्फ दादा दुबे गढ़वा के कांडी के चौका गांव के रहने वाले थे. ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुई थी. 1985 में चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पहली बार बिश्रामपुर से विधायक चुने गए थे.
ददई दुबे को 2000 में राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में भी जगह मिली थी और उन्हें श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया था. 2014 में दुबई दुबे धनबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे. ददई दुबे पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा सीट से 1985, 1990, 2000 और 2009 में विधायक बने थे.








