पटना- भोजपुरी के मशहूर एक्टर पवन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की खूब तारीफ की है. एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरे बड़े भाई जैसे हैं. उनसे जब मुलाकात होगी तो हाथ मिलाउंगा या फिर पैर पकड़कर आशीर्वाद लूंगा.
पवन सिंह ने कहा, तेजस्वी में मिट्टी वाली बात है. जमीन से जुड़े हुए हैं. उनको देखकर और सुनकर ये लगता है कि वो अच्छे इंसान हैं. गाड़ी के बोनट पर बैठकर वो सत्तू खाते हैं.
पवन सिंह से जब तेजस्वी यादव के शिक्षा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ”विकास और प्रगति के लिए आपका दिल साफ होना चाहिए, शुद्ध होना चाहिए. उसके लिए श्रद्धा होनी चाहिए. आप कितने पढ़े लिखे हैं यह मायने नहीं रखता है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
”मैं भी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूं, अनपढ़ हूं. छठी क्लास तक पढ़ा हूं. मध्यमा से मैट्रिक की परीक्षा दिया हूं. अभिनेता या गायक के रूप में मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं. पर मैंने जिसे रखा है वो तो पढ़ा लिखा है. इसके अलावे मेरा जो मैनेजर है, अकाउंटेट है, वो तो बताएगा कि मुझे क्या करना है.
वहीं, पवन सिंह ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर वार किया. कहा कि मैं कभी प्रशांत किशोर से कभी नहीं मिला हूं. हालांकि उन्होंने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया वो मुझे अच्छा नहीं लगा.
पवन सिंह ने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रशांत किशोर मेरे गांव के समीप सरैंया चौक पहुंचे थे. जब लोगों ने उनसे मेरे बारे में पूछा कि पावर स्टार पवन सिंह को लेकर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि ‘राजनीति किसी की बपौती नहीं है’. मैं अभी बोलूंगा नहीं, पर यह शब्द मुझे अच्छा नहीं लगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन को खुली चुनौती देते हुए निर्दलीय ताल ठोक चुके हैं। हालांकि, अब उनका रुख बदला है और वे कभी मनीष कश्यप से मिल रहे हैं, तो कभी इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव को समर्थन दे रहे हैं. आगामी चुनाव में उनका रुख क्या होगा ये देखने वाली बात होगी.








