पटना- विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) के खिलाफ महागठबंधन ने 9 जुलाई को चक्का जाम का एलान कर रखा है। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे,जो इसी दिन पटना पहुंच रहे हैं। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह सातवां बिहार दौरा होगा। ऐसी सूचना आ रही है कि राहुल गांधी दिवंगत गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।
राहुल गांधी वोटर लिस्ट अपडेशन प्रक्रिया को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विपक्ष की रणनीति को धार देंगे। चक्का जाम के दौरान पटना के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात ठप रहेगी। कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से इस आंदोलन में भागीदारी की पुष्टि की है।
RJD और वाम दलों ने भी चक्का जाम में शामिल होने की घोषणा की है। बता दें कि महागठबंधन के सभी घटक दल मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी बता रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि गरीब,प्रवासी और वंचित तबकों के मताधिकार पर यह सीधा हमला है। 9 जुलाई को पटना की सड़कों पर जनता अपना विरोध दर्ज कराएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि तीन महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को अपडेट कर रही है। लेकिन निर्वाचन आयोग के इस अभियान का कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के अन्य घटक दल विरोध कर रहे हैं। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ कांग्रेस कल पटना में चक्का जाम करेगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस अभियान को वोटबंदी की साजिश करार दिया है।








