भागलपुर- बिहार में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जिले के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें लगातार आ रही है. इसी कड़ी में सोमवार रात भागलपुर में दो हत्याओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.
पहली हत्या नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में हुई. देर रात गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तेतरी पकरा दोनिया टोला निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है, जो सुभाष राय का पुत्र था. घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने, बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित बगीचे में चिमनी भट्ठा के समीप घटी.
वहीं दूसरी तरफ भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना देर रात एक बजे की है. बताया जा रहा है कि पड़ोसी से हुए विवाद में सद्दाम और उसके भाई कोनैन को देर रात एक बजे चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया. जहां सद्दाम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जख्मी कोनैन की स्थिति भी चिकित्सकों ने बेहद नाजुक बताई है.
इधर, हबीबपुर पुलिस ने घटना के आधे घंटे के अंदर हमलावर मोहम्मद सालेम समेत उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








