रांची- घाघर वाटरफॉल घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई.है मृतक की पहचान रूपांकर दत्ता (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहटी थाना क्षेत्र के चतरा गांव के रहने वाला था.
घटना के संबंध में रूपांकर के दोस्त साहिल अख्तर ने बताया कि योगेश गुप्ता, साहिल अख्तर, सरफराज हुसैन और रूपांकर दत्ता चार दोस्त दो बाइक पर सवार होकर खरौनी बाजार के घाघर वाटरफॉल के नीचे वाले हिस्से में घूमने और स्नान करने आए थे. दोपहर बाद सभी दोस्त पानी में छलांग लगाना शुरू कर दिया.
इसी बीच रूपांकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. तीनों दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके. शोर सुनकर पास में ही धान रोपनी कर रहे ग्रामीण भी जुट गए और रूपांकर की तलाश शुरू कर दी. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को रूपांकर का शव मिला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी पाकर गोपीकांदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने मृतक और बाकी दोस्तों के परिजनों को भी सूचित कर दिया.








