पटना- बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. हालात ये है कि अब सरकार के सहयोगी दल भी खुद की सरकार पर हमला कर रहे हैं. बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चिराग पासवान ने भी सवाल उठाया है. वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला है.
उन्होंने ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया, DK Tax के कारण बिहार में अराजकता चरम पर, DGP/CS बेबस, कानून व्यवस्था ध्वस्त. परसों सिवान में 3 लोगों की नरसंहार में मौत. विगत दिनों बक्सर में नरसंहार में 3 की मौत, भोजपुर में नरसंहार में 3 की मौत, अपराधी सतर्क, मुख्यमंत्री अचेत, भ्रष्ट भूंजा पार्टी मस्त, पुलिस पस्त! DK की मौज क्योंकि DK ही असल बॉस.’
हाल ही में पटना के मशहूर व्यापारी गोपाल खेमका हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया था. वहीं रविवार को नालंदा के बिहारशरीफ में अपराधियों द्वारा 16 साल के हिमांशु पासवान और 20 साल के अनु कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसने कहीं न कहीं प्रशासन को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








