पटना- राजधानी पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोपाल खेमका हत्याकांड में शामिल एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर का नाम उमेश बताया जा रहा है, जो पटना सिटी इलाके का रहने वाला है.
हालांकि अभी तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पटना पुलिस कभी भी इसकी घोषणा कर सकती है. बताया जा रहा है कि उमेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं, और जल्द ही इस केस में और भी खुलासे हो सकते हैं.
इधर, खेमका हत्याकांड की जांच में बिहार एसटीएफ ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है. सोमवार को एसटीएफ की टीम पटना के बेऊर जेल पहुंची और वहां बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से फिर से पूछताछ की. खास बात यह है कि यह तीन दिनों के भीतर दूसरी बार पूछताछ की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि बिहार के मशहूर व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर हुई. खेमका को बाइक सवार एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारी और फरार हो गया.








