सीवान- बिहार के सीवान में एक शिक्षक का हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला जहां शिक्षक स्कूल की छत पर चढ़ गया और काम नहीं करने की धमकी देने लगा. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.
दरअसल, शिक्षक हारून रशीद की प्रतिनियुक्ति विशेष गहन पुनर्निरीक्षण 2025 के तहत बीएलओ के रूप में मतदान केंद्र संख्या 265 पर की गई थी. उन्होंने शनिवार तक पर्यवेक्षक की गणना प्रपत्र नहीं लिए और ना ही काम में गंभीरता दिखाई.
वहीं, जब पंचायत सचिव रत्नेश कुमार ने शिक्षक हारून रशीद से इस संबंध में पूछा कि आपने बीएलओ पर्यवेक्षक से संबंधित दस्तावेज प्राप्त क्यों नहीं किए हैं तो शिक्षक ने काम करने से सीधा मना कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद शिक्षक स्कूल की छत पर चढ़ गया और धमकी देते हुए कहा कि अगर जबरन काम कराया गया, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. शिक्षक के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखकर स्कूल के बच्चे और शिक्षक स्तब्ध रह गए. कई बच्चे तो रोने लगे.
शिक्षक हारून रशीद ने शनिवार को स्कूल में अन्य शिक्षकों से समर्थन मांगा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. घटना का वीडियो बीएलओ पर्यवेक्षक रत्नेश कुमार साह को भेज दिया गया है. जिसके आधार पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की लिखित शिकायत दी है.








