दरभंगा- बिहार के दरभंगा में मुहर्रम के अवसर पर चौकी मिलान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तीन गांव के लोग ताजिया मिलान कर रहे थे, उसी दौरान चौकी 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे 3 दर्जन लोग झुलस गए और एक की मौत हो गई. मामला तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव का है.
हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान ककोढ़ा निवासी मो. मिराज के रूप में हुई है. घायल लोगों का इलाज DMCH और आसपास के प्रखंडों के PHC में चल रहा है. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि तीन गांव के लोग ताजिया मिलान कर रहे थे. इसी दौरान ताजिया जुलूस सड़क किनारे से गुजर रहा था, जहां से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार भी गुजरता है. उसी दौरान अचानक चौकी उसमें टकरा गई, जिससे करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग चपेट में आ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी तार को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








