पटना- पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कटिहार के राजद नेता और मुखिया संघ अध्यक्ष कौशल किशोर यादव की दर्दनाक मौत हो गई है। वही इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायल राजद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए तेजस्वी यादव पीएमसीएच पहुंचे जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार पटना के बापू सभागार में आयोजित राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कौशल किशोर यादव और उनके सहयोगी कटिहार से पटना आ रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि इस दौरान पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर होने के कारण यह घटना हुई। कौशल यादव रौनिया पंचायत के मुखिया और राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे।
इस हादसे में कौशल किशोर यादव की मौत हो गयी जबकि अन्य 4 लोग घायल हो गये। घायलों की पहचान बंटी कुमार,राकेश कुमार,विमल कुमार और भगवान कुमार यादव के रूप में हुई है। फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








