पटना- राजधानी पटना के मरीन ड्राइव स्थित जनार्दन घाट पर एक बड़ा हादसा टल गया एक होंडा सिटी कार गंगा नदी में जा गिरी. कार में पति और पत्नी बैठे थे. कार को गंगा में बहते देख मौके पर मौजूद नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद पति-पत्नी का रेस्क्यू. किया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को निंयत्रित किया।
मिली जानकारी अनुसार, पटना के पाटलिपुत्र निवासी आदित्य प्रकाश अपनी पत्नी के साथ नई कार लेकर गंगा किनारे सैर करने आए थे. अचानक वाहन से उनका नियंत्रण छूट गया और कार तेजी से गंगा नदी में समा गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दबा दिया जिससे यह हादसा हुआ.
इस दौरान मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया. लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि दंपति सुरक्षित हैं. लेकिन रात के अंधेरे के कारण कार को बाहर निकालने में दिक्कत हुई. बताया जा रहा है कि कार को निकाल लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








