पटना- बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद से लोगों में उबाल है. पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच गोपाल खेमका के छोटे भाई शंकर खेमका ने सरकार को कठघड़े में खड़ा किया है.
शंकर खेमका ने कहा कि, ”जो लालू यादव के शासन को जंगल राज कहते हैं, उससे बड़ा जंगलराज तो आज बिहार सरकार चला रही है. ऑर्गेनाइज क्राइम किया जा रहा है. सब चीज में ब्लैक मार्केटिंग है. सब चीज में लूट है.”
शंकर खेमका आगे कहते हैं कि गांधी मैदान थाना या कोई भी थाना हो, सब वसूली में लगे रहते हैं. कौन ट्रक पास हुआ नहीं हुआ, पुलिस यह देखती रहती है. उन्होंने कहा कि मेरे भतीजे गुंजन खेमका की हाजीपुर में हत्या हुई थी. 40 साल पुरानी कॉटन फैक्ट्री है, उसके सामने उसको गोली मारी गई थी. अब बड़े भाई गोपाल खेमका की हत्या हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात 11:30 बजे मशहूर व्यापारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. स्कूटी सवार अपराधी गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित गोपाल खेमका के घर के सामने वारदात को अंजाम दिया था.








