रांची- सीसीएल के रामगढ़ स्थित करमा प्रोजेक्ट में हादसा हुआ है. यहां अचानक चाल धंसने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है. जबकि कुछ ग्रामीणों को मामूली चोट आई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के बिल्कुल पास में सुगिया गांव है. संभावना जताई जा रही है कि कोयला चोरी के दौरान हादसा हुआ है. इस बात की भी चर्चा है कि कुछ और लोग इसकी चपेट में आए थे, जिनके शव को ग्रामीण लेकर भाग चुके हैं. लेकिन प्रशासन के हिसाब से सिर्फ एक डेड बॉडी घटनास्थल पर है.
इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करमा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के गेट के सामने तीनों शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि जब तक सीसीएल द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक शव को नहीं हटाया जाएगा. जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह सीसीएल का प्रतिबंधित क्षेत्र है. वैसी जगह पर आम लोगों के आवाजाही की सख्त मनाही होती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








