मतदाता सूची संशोधन मामले पर EC पर भड़के पप्पू यादव, 9 जुलाई को बिहार बंदका किया ऐलान
पटना- बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर घमासान मचा हुआ है. विपक्षी पार्टियां जहां चुनाव आयोग पर भड़की नजर आ रही है वहीं सत्ता पक्ष चुनाव आयोग के साथ खड़ा नजर आ रहा है. इसी बीच पप्पू यादव ने बिहार बंद का ऐलान किया है.
पप्पू यादव ने कहा कि 9 जुलाई को हम पूरे बिहार में सड़क बंद करेंगे, बिहार बंद करेंगे. पप्पू यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग के कार्यालय को घेरेंगे. हम आज हाई कोर्ट जा रहे हैं, मामला दायर करेंगे. हम इस पूरे लड़ाई में कांग्रेस के साथ हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले पप्पू यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, बिहार के सभी युवाओं, दलित, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और सभी समाज के लोगों से विनम्र आग्रह है BLO भी अपने भाई बहन हैं.
वह हमें फोन कर बता रहे हैं. वह भी सरकार के भीषण दबाव में हैं. मतदाता पुनरीक्षण के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. वह गांव घर आएं तो उन्हें प्रेम से कोई काम न करने दें.
बता दें कि पिछले महीने 24 जून को निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) का निर्देश दिया था. यह 25 जून से 26 जुलाई 2025 के बीच होना है. निर्वाचन आयोग ने पहले सभी मतदाताओं के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करना जरूरी किया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ बदलाव भी किए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








